Get App

महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम बढ़ाए; साबुन भी हुआ महंगा

महंगाई का असर अब रोजमर्रा के सामान पर भी दिखने लगा है। HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel समेत कई प्रोडक्ट के दाम बढ़ा दिए हैं। Moti Gulab साबुन भी महंगा हुआ है। जानिए किस पैक के लिए अब कितने पैसे ज्यादा चुकाने होंगे।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 10:29 PM
महंगाई का झटका! HUL ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम बढ़ाए; साबुन भी हुआ महंगा
Surf Excel Quick Wash के 1 किलो पैक की कीमत ₹235 से बढ़कर ₹245 हो गई है।

दिग्गज FMCG कंपनी Hindustan Unilever (HUL) ने अपने कई रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने Surf Excel, Rin और Wheel जैसे डिटर्जेंट ब्रांड के दाम बढ़ाए हैं। कुछ प्रोडक्ट की कीमतों में 11% तक की बढ़ोतरी हुई है। पैक के हिसाब से दाम ₹1 से ₹10 तक बढ़े हैं। इसके अलावा Moti Gulab साबुन भी महंगा हो गया है।

कच्चे माल की महंगाई का असर

HUL ने यह कदम बढ़ती लागत के बीच उठाया है। कंपनी के सामने कच्चे माल की महंगाई से मार्जिन पर दबाव है। ऐसे में वह कीमतें बढ़ाकर लागत का कुछ बोझ ग्राहकों पर डाल रही है।

पिछले महीने कंपनी की MD और CEO प्रिया नायर ने भी कहा था कि इनपुट कॉस्ट में बदलाव के हिसाब से कीमतों में सोच-समझकर बढ़ोतरी की जाएगी। उनका कहना था कि कमोडिटी की महंगाई अब भी चुनौती बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें