Holi Bank Holiday: इन शहरों में 7, 8 और 9 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Holi Bank Holiday: ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि होली के लिए किस दिन बैंक ब्रांच रहने वाली है। ज्यादातर शहरों में होली कल 8 मार्च के मनाई जानी है लेकिन कुछ शहरों में बैंकों की छुट्टी आज 7 मार्च की दी गई है। आज शेयर बाजार भी बंद है। यही कारण है कि लोगों इस बात को लेकर परेशान है कि उनके शहर में बैंक ब्राच किस दिन खुलेंगी और कब बंद रहेंगी

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 10:06 AM
Bank Holidays : कुछ शहरों में बैंक ब्रांच 7, 8 और 9 मार्च को बंद रहेंगी।

Holi Bank Holiday: ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि होली के लिए किस दिन बैंक ब्रांच रहने वाली है। ज्यादातर शहरों में होली कल 8 मार्च के मनाई जानी है लेकिन कुछ शहरों में बैंकों की छुट्टी आज 7 मार्च की दी गई है। आज शेयर बाजार भी बंद है। यही कारण है कि लोगों इस बात को लेकर परेशान है कि उनके शहर में बैंक ब्राच किस दिन खुलेंगी और कब बंद रहेंगी। यहां आपको छुट्टियों की लिस्ट शहरों के मुताबिक बता रहे हैं। आपके शहर में किस दिन बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है।

मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक मार्च महीने में देशभर में करीब 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भले ही कई राज्यों में बैंक होली के कारण 8 मार्च को बंद रहेंगे, लेकिन कुछ शहरों में बैंक ब्रांच 7 और 9 मार्च को भी बंद रहेंगी। यहां आपको उन शहरों की लिस्ट बता रहे हैं जिसमें बैंक 7, 8 और 9 मार्च को बंद रहने वाले हैं।


इन शहरों में 7, 8 और 9 मार्च को बैंक बंद रहेंगे

मंगलवार 7 मार्च 2023

7 मार्च को बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, रांची, श्रीनगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी में होली/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा, धूलेटी/याओसंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

बुधवार 8 मार्च 2023

8 मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार 9 मार्च 2023

9 मार्च को पटना में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहक ऑनलाइन कर सकते हैं काम

भले ही इन दिनों बैंक बंद रहेंगे लेकिन ग्राहक इन दिनों एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग से भी अपने काम निपटा सकते हैं जिनके लिए आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होती है।

रिटेल निवेशकों ने बढ़ाई बाजार से दूरी, फरवरी में 3-महीने के निचले स्तर पर पहुंची नए डीमैट खातों की संख्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।