होली पर घर जानें के लिए बची हैं स्पेशल ट्रेनों में सीट, तुरंत इस तरीके से करें बुकिंग

होली पर ज्यादातर ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग परिवार क साथ होली मनाने के लिए घर जाने के लिए ट्रेन की बुकिंग महीने पहले करा देते हैं। इसके बाद भी काफी भीड़ होली के आसपास ट्रेनों और स्टेशनों पर देखने को मिलती है। यही कारण है कि होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाता है

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 3:07 PM
अगर आप भी होली पर घर जाना चाहते हैं तो आप भी इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग कर सकते हैं।

होली पर ज्यादातर ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग परिवार क साथ होली मनाने के लिए घर जाने के लिए ट्रेन की बुकिंग महीने पहले करा देते हैं। इसके बाद भी काफी भीड़ होली के आसपास ट्रेनों और स्टेशनों पर देखने को मिलती है। यही कारण है कि होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाता है। अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि आपको इन स्पेशल ट्रेनों के लिए कैसे बुकिंग करनी है।

वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं बुकिंग

अगर आप भी होली पर घर जाना चाहते हैं तो आप भी इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर बुकिंग कराना होगी।


ऐसे कराएं बुकिंग

पहले irctc.co.in की वेबसाइट खोलें और रजिस्टर कर अपना IRCTC अकाउंट बना लें। लॉगिन करने के बाद आपको अपना सोर्स और स्टेशन भरना होगा। डेट, कोच केटेगरी डालने के बाद ट्रेन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ट्रेन का ऑप्शन चुनने के बाद और अपनी टिकट बुक करें। आप जिस केटेगरी में सफर करना चाहते हैं, वो भी सिलेक्ट करना होगा। ट्रेन में सीट चेक करने के बाद आप टिकट बुक करने के लिए आपको पहले अपनी डिटेल देनी होगी जैसे नाम, उम्र और बर्थ आदि उसके बाद आप कंपर्म टिक्ट के लिए पे कर सकते हैं। आप पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। इस तरह आप स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

रेलवे चला रहा है होली स्पेशल ट्रेन

होली पर भीड़ संभालने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनें चला रहा है। रेलवे अलग-अलग जगहों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी और टिकट यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in पर ऑनलाइन मिल जाएगी। इस साल रंगों का त्योहार होली अगले हफ्ते बुधवार 8 मार्च को है। रेलवे ने इसके लिए यूपी, बिहार, मध्यप्रदेशन, मुंबई, अहमदाबाद और पुणे जैसी जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

Indigo की फ्लाइट्स जाएंगी इन अमेरिकी शहरों तक, Turkish Airlines के साथ मिलकर किया आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।