सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, ये है साल 2024 में मिलने वाली हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Central Government Employees Holidays List 2024: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में मिलने वाली छुट्टियों लेकर अपडेट है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की नए साल 2024 की छुट्टियों के लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 14 अनिवार्य छुट्टी (Compulsory Holidays) के साथ 2 ऑप्शनल हॉलिडे का ऑप्शन दिया है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 5:21 PM
सरकार ने नए साल की हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है।

Central Government Employees Holidays List 2024: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में मिलने वाली छुट्टियों लेकर अपडेट है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की नए साल 2024 की छुट्टियों के लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 14 अनिवार्य छुट्टी (Compulsory Holidays) के साथ 2 ऑप्शनल हॉलिडे का ऑप्शन दिया है। इसके लिए DOPT  की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी का कैलेंडर हुआ जारी

साल 2024 में दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी ऑफिसों में आदेश में दी गई छुट्टियां  मिलेंगी। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को इजाजत होगी कि छुट्टियों की दी लिस्ट में कोई 2 छुट्टी ऑप्शनल हॉलिडे में ले सकता है। दिल्ली और नई दिल्ली ऑफिसों के लिए के लिए ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद की छुट्टियों की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ये चांद के दिखाई देने पर निर्भर करेगा।


अनिवार्य छुट्टियां (Compulsory holidays)

केंद्र सरकार के दफ्तरों में तीन छुट्टियों के अलावा ये छुट्टियां अनिवार्य रूप से मनाई जाएंगी।

गणतंत्र दिवस

स्वतंत्रता दिवस

महात्मा गांधी का जन्मदिन

बुद्ध पूर्णिमा

क्रिसमस का दिन

दशहरा (विजय दशमी)

दिवाली (दीपावली)

गुड फ्राइडे

गुरु नानक का जन्मदिन

ईद

ईदुल जुहा

महावीर जयंती

मुहर्रम

पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद)

ये हैं 12 ऑप्शनल हॉलिडे

होली

जन्माष्टमी

रामनवमी

महा शिवरात्रि

गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी

मकर संक्रांति

रथ उत्सव

ओणम

पोंगल

श्री पंचमी/बसंत पंचमी

विशु / वैसाखी / वैसाखड़ी / भाग बिहू / मशादी उगादि /

चैत्र शुक्लदि/चेत! चांद/गुड़ी पड़वा/प्रथम नवरात्रि/

छठ पूजा/करवा चौथ।

गैजेट्ड छुट्टियां

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

होली 25 मार्च चैत्र 05 सोमवार

29 मार्च गुड फ्राइडे

ईद-उल-फितर 11 अप्रैल

राम नवमी 17 अप्रैल

महावीर जयंती 21 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा 23 मई

ईद-उल-जुहा (बकरीद) 17 जून

मुहर्रम 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त

जन्माष्टमी (वैष्णव) 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) 16 सितंबर

महात्मा गांधी का जन्मदिन 02 अक्टूबर

दशहरा 12 अक्टूबर

दिवाली (दीपावली) 31 अक्टूबर

गुरु नानक जयंती 15 नवंबर

क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर

Share Market: सेंसेक्स 168 अंक लुढ़का, फिर भी निवेशकों को दिन भर में ₹83,000 करोड़ का मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।