Home Buying Tips: घर खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान

Home Buying Tips: घर खरीदना सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि समझदारी का भी फैसला है। सही जांच और प्लानिंग के बिना लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी और नुकसान का कारण बन सकता है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
Home Buying Tips: घर खरीदना सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि समझदारी का भी फैसला है।

Home Buying Tips: घर खरीदना सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि समझदारी का भी फैसला है। सही जांच और प्लानिंग के बिना लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी और नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए घर लेने से पहले कानूनी कागज, बजट, बिल्डर और लोकेशन आदि को समझना को सबसे ज्यादा जरूरी है।

1. पहले करें कानूनी जांच

घर खरीदने से पहले उसकी ओनरशिप जरूर जांचें। यह देखें कि प्रॉपर्टी पर किसी तरह का विवाद या दावा तो नहीं है। साथ ही यह भी तय करें कि सभी जरूरी सरकारी मंजूरी, कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मौजूद हों। किसी वकील से डॉक्यूमेंट की जांच कराना भी समझदारी भरा कदम होता है।


2. फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी

सिर्फ प्रॉपर्टी की कीमत ही नहीं, बल्कि आपके बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। यह तय करें कि आप कितना डाउन पेमेंट दे सकते हैं और EMI आपके बजट में फिट बैठती है या नहीं। इसके अलावा स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस और मेंटेनेंस जैसे खर्च भी जोड़कर कुल कॉस्ट को समझ लें।

3. बिल्डर और प्रोजेक्ट की जांच करें

अगर आप अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी ले रहे हैं, तो बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर देखें। यह भी चेक करें कि प्रोजेक्ट RERA में रजिस्टर्ड है या नहीं। इससे आपको देरी या खराब क्वालिटी जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।

4. लोकेशन और प्रॉपर्टी की जांच करें

घर खरीदने से पहले साइट पर अलग-अलग समय पर जाकर इलाके का माहौल, कनेक्टिविटी और सुरक्षा जरूर देखें। साथ ही प्रॉपर्टी की फिजिकल जांच करें, ताकि कोई छिपी हुई कमी सामने आ सके।

5. एग्रीमेंट ध्यान से पढ़ें

खरीदने से पहले सेल एग्रीमेंट को अच्छी तरह पढ़ें। इसमें कब्जा मिलने की तारीख, पेनल्टी और विवाद से जुड़े नियम साफ होने चाहिए। साथ ही घर का इंश्योरेंस करवाना भी जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी नुकसान से बचाव हो सके।

2050 में रिटायरमेंट के लिए काफी होंगे ₹5 करोड़? समझिए महंगाई और खर्च पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।