Get App

Home Loan EMI Calculator: 20 साल का होम लोन 5 साल पहले चुकाया तो बच जाएंगे ₹12 लाख, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Home Loan EMI Calculator: 20 साल के होम लोन को 15 साल में चुकाने पर ब्याज में करीब ₹12.41 लाख की बचत हो सकती है। इसमें बस आपको थोड़ी EMI बढ़ानी होगी। एक दूसरा तरीका भी है। जानिए 8.5% ब्याज दर पर पूरा कैलकुलेशन और लोन जल्दी चुकाने का दूसरा तरीका।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 2:57 PM
Home Loan EMI Calculator: 20 साल का होम लोन 5 साल पहले चुकाया तो बच जाएंगे ₹12 लाख, समझिए पूरा कैलकुलेशन
अगर आप अपनी EMI नहीं बढ़ाना चाहते, तो समय-समय पर लोन के मूलधन का कुछ हिस्सा भी चुका सकते हैं।

Home Loan EMI Calculator: अपना घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग होम लोन लेते हैं। यह तरीका सुविधाजनक है, तो एकमुश्त घर खरीदने लायक रकम बचाना मुश्किल होता है। लेकिन, होम लोन के साथ कई साल तक EMI चुकाने की जिम्मेदारी भी आती है। अगर आपने 20 साल के लिए होम लोन लिया है, तो क्या इसे 5 साल पहले चुकाया जा सकता है?

इसका जवाब है हां। इसके लिए आपको हर महीने थोड़ी ज्यादा EMI देनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि ब्याज में लाखों रुपये बच सकते हैं।

मान लीजिए, आपने 40 लाख रुपये का होम लोन लिया है। इस पर सालाना ब्याज दर 8.5% है और लोन चुकाने के लिए 20 साल का समय मिला है। अब देखते हैं कि अगर आप इसी लोन को 15 साल में चुका दें, तो आपके कितने रुपये बच सकते हैं।

40 लाख रुपये के होम लोन का पूरा हिसाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें