होम लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं, लेकिन इस साल के अंत तक आएगी अच्छी खबर

Home Loan Interest Rate: जून की आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं होने का अनुमान पहले से था। 7 जून को आरबीआई गवर्नर के मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के बाद ऐसा लग रहा है कि केंद्रीय बैंक इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
यह लागातर 8वीं मॉनेटरी पॉलिसी है, जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

आरबीआई ने इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं की है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 7 जून की सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट को मौजूदा 6.5 फीसदी के स्तर पर बनाए रखने का फैसला किया है। यह लागातर 8वीं मॉनेटरी पॉलिसी है, जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल होम लोन की ईएमआई घटने नहीं जा रही है। हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी।

इस साल के अंत तक आ सकती है अच्छी खबर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केंद्रीय बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कमी नहीं की है, लेकिन वह इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है। इसकी कई वजह हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि इंटरेस्ट रेट के मामले में RBI अमेरिकी केंद्रीय बैंक के एक्शन पर नजर रख रहा है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में इस साल के अंत तक कमी होने की उम्मीद है। इसके बाद RBI रेपो रेट (Repo Rate) में कमी करने का फैसला ले सकता है। घरेलू इकोनॉमी की स्थितियां भी इसके पक्ष में दिख रही हैं। इस साल मानसून (Monsoon) की बारिश अच्छी रहेगी। इसका असर कृषि क्षेत्र में उत्पादन पर पड़ेगा। इससे एक तरह फल-सब्जियों के अलावा खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ेगा। इसका पॉजिटिव असल फूड इनफ्लेशन पर पड़ेगा। रिटेल इनफ्लेशन RBI के टारगेट तक आ जाएगा।


घरेलू इकोनॉमी की सेहत अच्छी

इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ अच्छी बनी हुई है। अच्छे मानसून से ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलेगा। उधर, इकोनॉमी से जुड़े डेटा भी बेहतर दिख रहे हैं। ऐसे में इस साल के अंत तक आरबीआई इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रियल एस्टेट ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। होम लोन का इंटरेस्ट रेट घटने से रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा इकोनॉमी पर पड़ेगा। रियल एस्टेट सेक्टर उन सेक्टर में है, जिनमें रोजगार के सबसे ज्यादा मौके पैदा करने की क्षमता है। इसलिए रेपो रेट घटने से इस सेक्टर की ग्रोथ बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: RBI Monetary Policy : RBI ने वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2% रहने का अनुमान जताया

रेपो रेट स्थिर रहने के बावजदू बढ़े हैं होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स

HDFC Bank ने रेपो रेट स्थिर रहने के बावजूद नए ग्राहकों के लिए होम लोन के इंटरेस्ट रेट को 40 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ा दिया है। इस साल जनवरी में 50 लाख रुपये के होम लोन पर सबसे कम इंटरेस्ट रेट 8.35 फीसदी था। अब यह बढ़कर 8.75 फीसदी हो गया है। पैसा बाजार के मुताबिक, SBI और Bank of India ने भी होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। 50 लाख रुपये के होम लोन पर दोनों के इंटरेस्ट रेट क्रमश: 8.40 फीसदी और 8.30 फीसदी हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 07, 2024 10:44 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।