Home Loan Interest Rate Offers: अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। यह पैसों से ज्यादा आपकी भावनाओं से जुड़ा फैसला होता है। इसका बड़ा कारण है कि अपना घर हर किसी को सुरक्षा का एहसास देता है। यही कारण है कि लोग घर खरीदने के लिए हमेशा सही मौके की तलाश में रहते हैं। जिस तरह से घरों की कीमतें रोजाना बढ़ रह है, उस हिसाब से समय पर घर खरीदना एक समझदारी भरा कदम है।
घर खरीदना लाइफ के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक होता है। ये एक ऐसा फैसला है, जिसका कई सालों तक आर्थिक तौर पर बड़ा असर रहता है क्योंकि घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग लोन लेते हैं। इतनी बड़ी रकम ज्यादातर लोगों के पास नहीं होती है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आप भी बैंकों के ऑफर चेक करते होंगे।
आज आपको हम उन पांच बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं। घर खरीदने का फैसला लेने से पहले डाउन पेमेंट से लेकर रजिस्ट्री तक के पैसे का इंतजाम करना जरूरी होता है। किसी भी तरह का लोन लेने में सबसे अहम भूमिका सिबिल स्कोर की होती है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तभी बैंक आपको सबसे सस्ता लोन देंगे।
ये बैंक दे रहे हैं इन दरों पर होम लोन
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक इस समय सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इस बैंक की होम लोन की ब्याज दरें महज 8.45 फीसदी से शुरू होकर 9.85 फीसदी तक हैं।
इंडसइंड बैंक: इंडसइंड बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.5 फीसदी से 9.75 फीसदी तक हैं।
इंडियन बैंक: इंडियन बैंक भी होम लोन पर 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है। बैंक की होम लोन पर अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है।
पंजाब नेशनल बैंक: दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक 8.6 फीसदी की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है। पीएनबी की अधिकतम ब्याज दर 9.45 फीसदी है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की होम लोन की ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरू होकर 10.3 फीसदी तक हैं।