Home Loan Prepayment: भारत में अपना घर होना देश में ज्यादातर लोगों के सपनों में से एक होता है। अपना घर होने का सपना कई बार महंगे घर, ज्यादा रियल एस्टेट प्राइस या पैसों की कमी के कारण पूरा नहीं हो पाता है। होम लोन घर खरीदने के काम को थोड़ा आसान बना देता है लेकिन होम लोन की महंगी ब्याज दरें भी एक बोझ है। 20 से 25 साल तक हर महीने होम लोन EMI होमबायर्स को परेशान करती है। यहां आपको तरीका बता रहे हैं जिसके जरिये आप 25 साल का होम लोन 10 साल में खत्म कर सकते हैं।
