Bank of Baroda Special Home Loan Offer: सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को अपनी होम लोन दरों को 25 आधार अंकों से घटाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया है। BOB ये ऑफर कुछ समय के लिए दे रहा है। बैंक सीमित समय के लिए इस ऑफर पर प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ कर रहा है। BOB का होम लोन पर ब्याज उसके अन्य कंपिटिटर बैंक SBI और HDFC की तुलना में कम है। BOB होम लोन 8.25 फीसदी की दर पर दे रहा है। जबकि, SBI और और HDFC होम लोन 8.40 फीसदी की दर पर दें रहे हैं। BoB ने कहा कि नई दर दिसंबर के अंत तक प्रभावी रहेंगी।
BOB बैंक के Mortgages और रिटेल एसेट्स के जनरल मैनेजर एचटी सोलंकी ने कहा कहा कि इस साल होम लोन की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शहरों में डिमांड ज्यादा बढ़ी है। अन्य बैंकों की तुलना में रेट कुछ कम होने का फायदा बैंक को मिलेगा और होम लोन की डिमांड में और तेजी देखने को मिलेगी। ये नई दरें लोन को ट्रांसफर करने वाले लोगों को भी मिलेंगी। ये नई दरें लोन लेने वाले लोगों के क्रेडिट प्रोफाइल से जुड़ी होगी।
SBI और HDFC इतना ले रहे हैं ब्याज
बीते महीने लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद भी एसबीआई और एचडीएफसी ने फेस्टिव ऑफर के तहत रियायती दरों पर 8.40 फीसदी का ब्याज दिया था। SBI नए होम लोन लेने वाले ग्राहकों को 25 बीपीएस यानी 0.25 फीसदी की रियायती ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें न्यूनतम होम लोन की दर 8.40 फीसदी है। ये ऑफर बैंक जनवरी 2023 के अंत तक दे रहा है। एचडीएफसी ने 20 बीपीएस यानी 0.20 फीसदी की नई रियायती दरों पर 8.40 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें यानी 8.40 फीसदी का ब्याज नवंबर के अंत तक वैलिड रहेगा।