Home Loan Tips: बैलेंस ट्रांसफर से प्रीपेमेंट, इन 6 तरीकों से समय से पहले खत्म करें अपना होम लोन, खत्म करें टेंशन

Home Loan Tips: होम लोन दो तरह से फायदा टैक्सपेयर्स को देता है। पहला, होम लोन लेकर आप घर के मालिक बनते हैं। दूसरा, होम लोन के प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है। हालांकि, होम लोन से आपके आज और भविष्य दोनों पर फाइनेंशियल असर पड़ता है

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
होम लोन से आपके आज और भविष्य दोनों पर फाइनेंशियल असर पड़ता है।

Home Loan Tips: होम लोन दो तरह से फायदा टैक्सपेयर्स को देता है। पहला, होम लोन लेकर आप घर के मालिक बनते हैं। दूसरा, होम लोन के प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है। हालांकि, होम लोन से आपके आज और भविष्य दोनों पर फाइनेंशियल असर पड़ता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट होम लोन के पेमेंट को समय से पहले और जल्द खत्म करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं होम लोन को 6 तरीकों से आसानी से समय से पहले लौटाया जा सकता है।

बैलेंस ट्रांसफर

अपने होम लोन के रीपेमेंट में तेजी लाने के लिए अपने लोन के बैलेंस अमाउंट को ट्रांसफर करने पर विचार करें। इसमें बैलेंस लोन अमाउंट को होम लोन के लिए कम ब्याज दर वाले एक अलग बैंक में ले जाना होता है। कम ब्याज से आपकी EMI कम हो जाती है। इससे लोन को तेजी से चुकाने में मदद मिलती है।


समय पर ईएमआई का करें पेमेंट

होम लोन के लिए देर से ईएमआई पेमेंट करने पर बैंक जुर्माना और अधिक कर्ज हो सकता है। लोन चुकौती में तेजी लाने के लिए ऑटो-डेबिट का विकल्प चुनें। अपने सैलरी डे पर ईएमआई कटौती की गारंटी दें और देर से पेमेंट के दंड से बचें।

अतिरिक्त लोन लेने से बचें

अगर आपके पास एक सक्रिय होम लोन है, तब तक कोई इमरजेंसी लोन न लें। एक्स्ट्रा लोन से बचना समझदारी है।

पैसे बचाएं और पहले लोन चुकाएं

अनावश्यक खर्चों पर खर्च करने के बजाय, अपने होम लोन पर अतिरिक्त पेमेंट करने पर फोकस रखें। एक्स्ट्रा बिना जरूरत के बड़े खर्चों से बचे। ये अपना बैलेंस कम करने का बेस्ट तरीका है। पहले पैसा चुकाने पर आप अपना लोन बैलेंस कम करते हैं और कॉस्ट भी कम करते हैं।

प्रीपेमेंट

आप अतिरिक्त एकमुश्त पेमेंट करके लोन रीपेमेंट प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। एक साथ पैसा चुकाने में मूल और ब्याज दोनों शामिल होता है।

छोटा पीरियड

अक्सर लंबे पीरियड का लोन मानसिक और फाइनेंशियल तनाव से बचने के लिए छोटी लोन पीरियड को चुने। हालांकि, ईएमआई अधिक हो सकती है, लेकिन इससे लोन का पीरियड कम होने से ब्याज भी कम हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

घर का मालिक बनने के सपने को जल्द से जल्द पूरा करना संभव है। नियमित और समय पर पेमेंट करने, ज्यादा EMI चुकने और टैक्स लाभ उठाने से आपको अपने होम लोन को जल्दी चुकाने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

ICICI Bank Q2 Results : सितंबर तिमाही में 36% बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII में 24% का उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।