Budget 2026 : केंद्रीय बजट 2026 से पहले हाउसिंग और होम फाइनेंस सेक्टर को लेकर उम्मीदें बढ़ती दिख रही हैं। वैश्विक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग और सरकारी पूंजीगत खर्च का सहारा मिला हुआ है। ऐसे में नीति स्तर पर अफोर्डेबल हाउसिंग को मजबूती देने की मांग तेज हो रही है।
