PPF में हर महीना, 2000, 3000, 4,000 या 5,000 रुपये लगाने पर कितना मिलेगा रिटर्न, जानिए पूरा कैलकुलेशन

PPF investment: अगर आप ऐसी निवेश योजना की तलाश में हैं जिसमें जोखिम न हो और रिटर्न अच्छा हो तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 7:41 PM
पीपीएफए में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये और न्यूनतम 500 रुपये जमा किए जा सकते हैं।

PPF investment: अगर आप ऐसी निवेश योजना की तलाश में हैं जिसमें जोखिम न हो और रिटर्न अच्छा हो तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। पीपीएफए में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये और न्यूनतम 500 रुपये जमा किए जा सकते हैं।

15 साल तक किया जाता है निवेश

यह योजना 15 साल के लिए है और चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ देती है। फिलहाल पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है। अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये हर महीने निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा?


2,000 रुपये निवेश करने पर इतना मिलेगा रिटर्न

पीपीएफ कैलकुलेटर के अनुसार, यदि आप पीपीएफ में प्रति माह 2000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप एक साल में 24,000 रुपये निवेश करेंगे। इस तरह 15 साल में आप कुल 3,60,000 रुपये निवेश करेंगे। इस हिसाब से लेकिन 7.1 फीसदी के चक्रवृद्धि ब्याज पर आपको 2,90,913 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी आपको मैच्योरिटी पर आपको कुल 6,50,913 रुपये मिलेंगे।

अगर आप 3000 हजार रुपये करते हैं निवेश

अगर आप पीपीएफ में हर महीने 3000 रुपये जमा करते हैं, तो आप एक साल में कुल 36000 रुपये का निवेश करेंगे। 15 साल में 5,40,000 रुपये जमा होंगे और इस पर ब्याज के तौर पर 4,36,370 रुपये मिलेंगे। जब आपकी स्कीम 15 साल बाद मैच्योर होगी तो आपको 9,76,370 रुपये मिलेंगे।

अगर 4000 रुपये करते हैं निवेश

वहीं, अगर आप पीपीएफ में हर महीने 4000 रुपये निवेश करते हैं तो आपका सालाना निवेश 48000 रुपये होगा। आपका 15 साल में आप कुल 7,20,000 रुपये निवेश होगा। आपको अपने निवेश पर 7.1 फीसदी ब्याज दर पर 5,81,827 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। वहीं आपकी मैच्योरिटी पर आपको 13,01,827 रुपये मिलेंगे।

अगर 5000 रुपये का निवेश?

अगर आप पीपीएफ में हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो एक साल में आपका कुल निवेश 60,000 रुपये होगा और 15 साल में आपका कुल निवेश 9 लाख रुपये होगा। इस पर मिलने वाले ब्याज की बात करें तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से 7,27,284 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको इस योजना मैच्योरिटी पर 16,27,284 रुपये मिलेंगे।

Stock Tips: शॉर्ट टर्म में 11% मुनाफा कमाने का मौका, एक्सपर्ट ने सुझाए ये तीन शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।