सपनों का घर 40 लाख में! लेकिन क्या आपकी सैलरी है तैयार? जानिये पूरा कैलकुलेशन

Home Buyers: 40 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। ताकि, होम लोन आसानी से मिल सके

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
Home Buyers: 40 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

Home Buyers: 40 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए। ताकि, होम लोन आसानी से मिल सके। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच सही इनकम और मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल ही तय करते हैं कि आपको लोन मिलेगा या नहीं? आप अपनी सैलरी के हिसाब से कितनी EMI कितना आराम से मैनेज हो पाएगा।

टियर-2 शहर में 35–40 लाख रुपये का घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है, कितनी सैलरी और कैसा क्रेडिट स्कोर चाहिए? मौजूदा समय में बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं और आसान लोन के कारण टियर-2 शहर रियल एस्टेट निवेश के लिए तेजी से फेमस हो रहा है। ऐसे में सही जानकारी के साथ होम लोन लेना आसान हो सकता है।

40 लाख रुपये के घर के लिए कितना मिलेगा लोन?


एक्सपर्ट्स के अनुसार 35-40 लाख रुपये की प्रॉपर्टी के लिए आमतौर पर 28–32 लाख रुपये तक का होम लोन मिलता है। मौजूदा ब्याज दरों और 20 साल के पीरियड के हिसाब से इसकी EMI करीब 25,000 से 27,000 रुपये के बीच बनती है।

कितनी होनी चाहिए सैलरी?

होम लोन के लिए बैंक सबसे पहले आपकी चुकाने की क्षमता (Repayment Capacity) देखते हैं। इसके लिए FOIR यानी Fixed Obligations to Income Ratio अहम होता है। आमतौर पर FOIR 40–45% के बीच होना चाहिए। यानी आपकी कुल EMI आपकी इनकम के 40–45% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस हिसाब से 30,000 से 75,000 रुपये तक की मंथली इनकम वाले लोग इस बजट का घर आराम से फाइनेंस कर सकते हैं। अगर पहले से कोई EMI चल रही है, तो जरूरी सैलरी और बढ़ सकती है।

क्रेडिट स्कोर कितना जरूरी?

लोन मंजूरी और कम ब्याज दर के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर बेहद जरूरी है। 750 या उससे ज्यादा का स्कोर सबसे बेहतर माना जाता है, जिससे लोन आसानी से मिल जाता है और ब्याज दर भी कम रहती है। 700–749 के बीच स्कोर होने पर भी लोन मिल सकता है, लेकिन शर्तें थोड़ी सख्त हो सकती हैं। वहीं, 700 से कम स्कोर होने पर लोन मिलना मुश्किल हो जाता है या फिर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है।

लोन योग्यता कैसे बढ़ाएं?

अगर आपकी सैलरी या स्कोर थोड़ा कम है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर लोन लेने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। जैसे किसी कमाने वाले को-एप्लिकेंट बना सकते है जैसे कि पति या पत्नी को लोने के लिए जोड़ सकते हैं। लोन का पीरियड बढाएं तो इससे EMI कम हो जाएगी। छोटे-मोटे पुराने लोन पहले चुका दें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 30% से कम रखें। 6–12 महीने तक समय पर पेमेंट का रिकॉर्ड बनाएं। इसके अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, ITR और प्रॉपर्टी पेपर्स तैयार रखना भी लोन प्रोसेस को तेज बनाता है।

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, होमलोन बायर्स पर क्या पड़ेगा असर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।