Get App

सिर्फ 5000 रुपये में लीजिए Post Office की फ्रेंचाइजी, 8वीं पास भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, होगी खूब कमाई

Post Offic दो तरह की फ्रेंचाइजी दे रहा है, जिसके जरिए बेहतर कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2020 पर 4:40 PM
सिर्फ 5000 रुपये में लीजिए Post Office की फ्रेंचाइजी, 8वीं पास भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, होगी खूब कमाई

कोरोना महामारी (covid-19) के समय में बेरोजगारी की समस्या दिनो दिन बढ़ती ही जा रही है। हर तरफ नौकरियों की भारी किल्लत है। ऐसे में, लोगों का रुझान खुद के बिजनेस की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कोई छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए भी काफी पूंजी की जरूरत होती है। ऐसे में, अगर आप कम पढ़े लिखे हैं और छोटा निवेश कर बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है।

8वीं पास भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

जी हां, अगर आप 18 साल के हैं और सिर्फ 8वीं क्लास पास हैं तो पोस्ट ऑफिस एक सुनहरा मौका दे रहा है। पोस्ट ऑफिस (Post Office) से जुड़कर सिर्फ 5000 रुपये निवेश कर आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। दरअसल, पोस्ट ऑफिस (Post Office) अपनी फ्रैंचाइजी दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये जमा करना पड़ेगा और बाद में आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी लेने के नियम भी काफी सिंपल है। चाहें तो ऑनलाइन इनको चेक किया जा सकता है।

देश भर में 1.55 लाख हैं पोस्ट ऑफिस

बता दें कि पोस्ट ऑफिस की अभी भी पूरे देश में पहुंच नहीं है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस अपनी फ्रैंचाइजी देकर अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहता है। आप अगर मोटी कमाई वाला काम करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर ऐसा कर सकते हैं। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में 89 फीसदी समेत देश भर में 1.55 लाख post offices हैं, लेकिन बढ़ती आबादी के बीच post offices की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, भारत में अभी भी कुछ जिले ऐसे हैं जहां एक भी post offices नहीं है। डाक विभाग की फ्रेंचाइजी सेवा शुरू होने से किसी के लिए भी आय का एक अतिरिक्त स्रोत हो सकती है। 

2 तरह की फ्रेंचाइजी देती है पोस्ट ऑफिस

post offic दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। पहली है Franchise Outlets। देशभर में कई जगह ऐसी हैं, जहां पोस्ट ऑफिस खोलने की जरूरत है, लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खुल नहीं पाया है। वहां के लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए Franchise Outlets खोला जाता है। वहीं, दूसरी है Postal Agents फ्रैंचाइजी, यानी ऐसे एजेंट्स जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं।


ऐसे करें आवेदन

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले 5000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद पोस्ट ऑफिस की सामग्री की बिक्री पर कमीशन मिलता है। यह कमीशन बिक्री के मुताबिक हजारों रुपए प्रति माह हो सकता है। https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा। इसके बाद डाक विभाग में जमा करना होगा। अगर आप योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं तो डाक विभाग और आपके बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिसके बाद आप फ्रेंचाइजी हासिल कर लेंगे।

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने वाले को ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सुविधाएं जैसे स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट, आर्टिकल्स, मनी ऑर्डर की बुकिंग की सुविधाएं मुहैया करानी कराई जाती हैं। यह सुविधाएं आप फ्रेंचाइजी आउटलेट खोलकर या फिर पोस्टल एजेंट्स बनकर घर-घर पहुंचा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें