आपको अपना पहला क्रेडिट कार्ड किस तरह सेलेक्ट करना चाहिए?

बाजार में कई तरह के क्रेडिट कार्ड होने से आपके लिए सही कार्ड का चुनाव करना मुश्किल होता है। दरअसल, ऐसा कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है जो हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट हो। हर कार्ड की अपनी अलग-अलग खासियतें हैं

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 6:17 PM
RBI के डेटा के मुताबिक, जुलाई 2022 में देश में 8 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड सर्कुलेशन में थे।

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। RBI के डेटा के मुताबिक, जुलाई 2022 में देश में 8 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड सर्कुलेशन में थे। जुलाई 2021 के मुकाबले यह संख्या 26.5 फीसदी ज्यादा है।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आप इमर्जेंसी में कर सकते हैं। आपको बिल चुकाने के लिए 45 दिन तक का इंट्रेस्ट-फ्री पीरियड मिलता है। आप इसका इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करने और समय पर बिल चुकाने पर आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर रहता है।

लेकिन, बाजार में कई तरह के क्रेडिट कार्ड होने से आपके लिए सही कार्ड का चुनाव करना मुश्किल होता है। दरअसल, ऐसा कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है जो हर व्यक्ति के लिए परफेक्ट हो। हर कार्ड की अपनी अलग-अलग खासियतें हैं।


यह भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण ने कंपनियों में महिला डायरेक्टर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया

डिजिटल लेंडिंग एक्सपर्ट पारिजात गर्ग ने कहा कि क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करने में भी यह बात लागू होती है कि हमें अपने सभी अंडे एक ही बास्केट में नहीं रखने चाहिए। सवाल है कि आप क्रेडिट कार्ड का किस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं?

cridit card1

अगर आप ज्यादा ट्रेवल करते हैं तो आपके लिए ऐसा कार्ड चाहिए जो आपको लॉन्ज में एंट्री की सुविधा देता हो। या आपको ऐसा कार्ड चाहिए जिससे एयरलाइंस टिकट खरीदने पर आपको एयरलाइन माइल्स मिले। अगर आप शॉपिंग के लिए खासकर ग्रॉसरी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको ऐसा कार्ड चाहिए जिस पर कैशबैक की फैसिलिटी मिलती हो।

अगर आप ज्यादा बाहर खाना खाते हैं तो आपके लिए ऐसा कार्ड चाहिए जिस पर गुड मिल ऑफर्स मिलता हो। पैसाबाजार के डायरेक्टर सचिन वासुदेव ने कहा, "सिर्फ शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कैशबैक, रिवॉर्ड रेट्स और प्रेफर्ड ब्रांड और मर्चेंट्स पर डिस्काउंट वाले कार्ड लेने पर जोर देना चाहिए।"

आपका सेविंग अकाउंट जिस बैंक में है, उस बैंक का क्रेडिट कार्ड लेना ठीक रहेगा। इसकी वजह यह है कि बैंक आपके रिलेशन को देखते हुए आपको अच्छे ऑफर वाला कार्ड इश्यू कर सकता है। इससे प्रोसेसिंग टाइम और पेपरवर्क घट जाता है।

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि बड़े बैंक कई तरह के क्रेडिट कार्ड्स ऑफर करते हैं। गर्ग ने कहा कि उस बैंक का क्रेडिट कार्ड लेना ठीक नहीं होगा जो सिर्फ एक या दो कार्ड ऑफर करता है। इसकी वजह यह है कि वह बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा होगा या वह क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो घटा रहा होगा।

मार्केट में क्रेडिट कार्ड के कितने प्रोडक्ट्स हैं, इसकी सही संख्या की जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, एक बैंक के औसत 20 क्रेडिट कार्ड्स हैं। इसका मतलब है कि मार्केट में 200 से लेकर 400 क्रेडिट कार्ड्स उपलब्ध हैं।

प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स एनुअल फीस लेते हैं। उदाहरण के लिए एचडीएफसी डीनर्स क्लब ब्लैक क्रेडिट कार्ड क्लब मैरियट, फोर्ब्स, ऐमजॉन प्राइस, जोमैटो प्रो, टाइम्स प्राइम आदि का मेंबरशिप देता है। कुछ प्रीमियम कार्ड ऐसे भी हैं, जो एक सीमा से ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए इस्तेमाल करने पर फीस माफ कर देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।