Get App

EPFO अकाउंट में UAN कैसे करें एक्टिवेट, जानिए पूरा तरीका

12 अंकों का UAN हर कर्मचारी को EPFO द्वारा मुहैया कराया जाता है। यह पूरे जीवन में एक ही होता है, आप चाहे जितनी नौकरियां बदलते रहें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2020 पर 8:20 AM
EPFO अकाउंट में UAN कैसे करें एक्टिवेट, जानिए पूरा तरीका

EPFO:  यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number -UAN) अब Employee Provident Fund (EPF) का एक खास हिस्सा बन गया है। UAN के जरिए आप अपने PF अकाउंट को ऑनलाइन एक्सेस कर सकते हैं। इस UAN के जरिे आप अपना बैलेंस, PF अकाउंट को ऑपरेट करना हो, या कोई अन्य सुविधा का लाभ उठाना है। उसके लिए काफी महत्वपूर्ण है। UAN 12 अंकों का एक नंबर होता है। जिसे EPFO जारी करता है। यह पूरे जीवन में एक ही नंबर होता है। आप चाहें जितनी नौकरी बदल लें। जैसे ही कोई नया सदस्य जुड़ता है। EPFO उस नए सदस्य को नया EPFO नंबर जारी कर देता है।

जानिए EPFO पोर्टल पर UAN कैसे करें एक्टिवेट

सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक पोर्टल https://epfindia.gov.in/site_en/  पर विजिट करना होगा। अब आपको our services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद For Employees में क्लिक करें। फिर इसके बाद Member UAN/online services पर क्लिक करना होगा। अब आपका UAN पोर्टल पर जाना होगा। आपको मोबाइल नंबर और PF मेंबर ID दर्ज करनी होगी। अब आपको Get authorization PIN पर क्लिक करना होगा। फिर PIN नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में भेजा जाएगा। अब OTP दर्ज करें। फिर Validate OTP पर क्लिक करें। इसके बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा।

एक बार UAN एक्टिवेट हो जाने के बाद आपका काम आसान हो जाएगा। UAN के जरिए आप ऑनलाइन PF ट्रांसफर, बैलेंस चेक और विदड्रॉ की सुविधा मिलती है। आपके पुराने और नए सभी अकाउंट इस UAN में दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।    

सब समाचार

+ और भी पढ़ें