SBI: घर बैठे कुछ मिनटों में करें UPI एक्टिव, जाने पूरा तरीका

ऑनलाइन बैंकिंग के समय में ज्यादातर लोग छोटा-बड़ा पेमेंट करने के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करने लगे हैं

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 7:05 PM

SBI: ऑनलाइन बैंकिंग के समय में ज्यादातर लोग छोटा-बड़ा पेमेंट करने के लिए यूपीआई (UPI) का इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप SBI कस्टमर हैं लेकिन यूपीआई को डिसेबल करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक ब्रांच की जरूरत नहीं है। ये काम आप घर बैठे कर सकते हैं और UPI को एक्टिव कर सकते हैं।

SBI बैंक ने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि आप अपना यूपीआई कैंसिल करना चाहते हैं? ऑनलाइन सर्विस या YONO के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जानें कैसे कर सकते हैं UPI डिसेबल या इनेबल

नेट बैंकिग के जरिये


1- SBI इंटरनेट बैंकिंग पर लॉगइन करें।


2- My Profile सेक्शन ओपन करें।



3- यहां आपको डिसेबल/इनेबल का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।


4- अपना अकाउंट नंबर सिलेक्ट करने के बाद डिसेबल ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां  enable का भी विकल्प होगा। आप इसे एक्टिव भी कर सकते हैं।


Yono App के जरिए करें inable


1- SBI YONO lite मोबाइल एप पर लॉगइन करें।


2- UPI टैब ओपन करें।


3- Disable/Enable यूपीआई ऑप्शन पर क्लिक करें।


4- अपना अकाउंट नंबर सिलेक्ट करने के बाद टर्न ऑफ करें।

5- अगर आप फिर से इसे एक्टिव या Enable करना चाहेंगे तब आपको सिर्फ टर्न ऑफ की जगह टर्न ऑन करना होगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।