Get App

अपनी बेटी के लिए लाडली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई, जानिए पूरा प्रॉसेस

इस योजना में छठी कक्षा में पहुंचने पर 2,000 रुपये, 9 वीं कक्षा में पहुंचने पर 4,000 रुपये और 12वीं कक्षा में पहुंचने पर 6,000 रुपये दिए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2020 पर 5:39 PM
अपनी बेटी के लिए लाडली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई, जानिए पूरा प्रॉसेस

Ladli Laxmi Yojana : देश में आज भी कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बेटी के जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार और उनके अच्छे भविष्य के मकसद से लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) की शुरुआत की गई है। इस इस योजना से लड़की के जन्म, शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में बढ़ावा मिलेगा।

जानिए लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। सरकार का मकसद बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इसके साथ ही लडकियों का लिंगानुपात स्कूली शिक्षा और जीवन में सुधार मुख्य मकसद था। अन्य राज्यों में भी कन्याओं को सशक्तीकरण के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की गईं हैं। मध्य प्रदेश में जो इनकम टैक्स नहीं फाइल करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 1 जनवरी 2006 के बाद जन्म बेटियों पर यह योजना लागू होती है।

लाभ

इस योजना के जरिए लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया जाता है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आ्रथिक मदद दी जाती है। ताकि वो अपनी बेटियों को स्कूल भेज सकें। लड़कियों के स्कूल छोड़ने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। लड़कियों की शादी होने पर सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये की सहायता की जाती है। हालांकि 18 साल से कम की उम्र में शादी करने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। राज्य सरकार के इस योजना के तहत बालिकाओं के जन्म के बाद उनके नाम पर 6000 रु NSC प्रमाण पत्र खरीदती है। NSC की खरीद लगातार 5 साल तक जारी रहती है जब तक कि यह कुल राशि 30,000 रुपये नहीं हो जाती। छठी कक्षा में पहुंचने पर 2,000 रुपये, 9 वीं कक्षा में पहुंचने पर 4,000 रुपये और 12वीं कक्षा में पहुंचने पर 6,000 रुपये दिए जाते हैं। 

इन डॉक्यूमेंट्स की है जरूरत

लड़की की जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। बच्ची के निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। पासबुक की फोटोकॉपी लगानी होगी। बालिका के पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत लगेगी। पहचान पत्र के लिए राश कार्ड, आधार कार्ड की जरूरत रहेगी।

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर आपको Application Letter  के विकल्प कर क्लिक करना होगा। इसके बाद General Public  पर क्लिक करके पूरी जानकारी भरनी होगी। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। फिर आपको सेव करके अप्लाई कर देना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें