PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process: पीएम किसान योजना (PM-KISAN) केंद्र सरकार की बेहद शानदार स्कीम है। इसमें पात्र किसानों को 6000 रुपये सालाना की आर्थिक मदद मिलती है। यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक पीएम किसान योजना की 19 किस्त मिल चुकी है। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जल्द जारी होगी। अगर आप भी किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
