इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरहोल्डर्स के लिए 25 सितंबर बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 10.5 प्रतिशत तक टूटकर 38.06 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर लगभग 9.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 38.50 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी का मार्केट कैप घटकर 17800 करोड़ रुपये पर आ गया है। इससे पहले लगातार 4 कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 17 प्रतिशत मजबूत हुआ था। ऐसे में गिरावट की एक वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है।
