Get App

दिवाली पर दिग्गजों के समृद्धि मंत्र : सुनील सिंघानिया और विजय केडिया से जानिए संवत 2083 के लिए सबसे दमदार थीम

Diwali picks : Abakkus Asset Manager LLP के फाउंडर सुनील सिंघानिया और Kedia Securities के MD विजय केडिया से खास बात की CNBC-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने। बाजार के इन दोनों ही दिग्गजों का मानना है कि मार्केट का खराब दौर बीत चुका है और अगला सवंत काफी अच्छा होगा 

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 2:33 PM
दिवाली पर दिग्गजों के समृद्धि मंत्र : सुनील सिंघानिया और विजय केडिया से जानिए संवत 2083 के लिए सबसे दमदार थीम
Market view : सुनील सिंघानिया की राय है कि आगे निफ्टी की कंपनियों की ग्रोथ स्लो रहेगी। फाइनेंशियल पर पॉजिटिव नजरिया है। बैंक, कैपिटल मार्केट, फार्मा, मेटल पर भी पॉजिटिव नजरिया है

दिवाली सिर्फ दीपों और पटाखों का उत्सव नहीं है,ये उम्मीदों का भी त्योहार है। इस दिवाली शेयर बाजार के निवेशकों के मन में तेजी का दिया थोड़ी मुश्किल से टिमटिमा रहा है। पिछला एक साल मुश्किलों से भरा रहा। वेस्ट एशिया के शोले, क्रूड , FIIs की लगातार बेरुखी ने बाजार और पोर्टफोलियो दोनों का चैन छीना। हलांकि दिवाली से ठीक पहले बाजार में उम्मीद की लौ जगी है। LTCG टैक्स कट की सुगबुगाहट में बुल्स का सेलिब्रेशन चल रहा है।

सवाल ये है कि क्या इस दिवाली बाजार की हर निराशा दूर होगी? बाजार के दो दिग्गज और सबसे चहेते चेहरे केडिया सिक्योरिटीज के एमडी विजय केडिया और अबाकस एसेट मैनेजर एलएलपी (Abakkus Asset Manager LLP) के फाउंडर सुनील सिंधानिया एक मंच पर हमारे साथ जुड़ रहे हैं। इन दोनों की खासियत है कि ये हर चुनौती को नए अवसर में बदलना जानते हैं। बाजार कैसा भी हो इनके चेहरे की मुस्कान कम नहीं होती, इनकी पॉजिटिव सोच भरोसा जताती है। आइए इनसे जानते हैं कि बाजार के लिए संवत 2083 कैसा रह सकता है।

विजय केडिया की राय

विजय केडिया का कहना है कि बाजार का खराब दौर खत्म हो चुका है। जियोपॉलिटिक्स के चलते थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। अगला संवत बाजार के लिए अच्छा रहेगा। रिटेल ज्यादा निवेश मिडकैप-स्मॉलकैप में करते हैं। बुल मार्केट कमजोर निवेशक पैदा करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें