PM Internship Scheme: अब 15 अप्रैल तक कर सकते हैं पीएम इंटर्नशीप स्कीम मे अप्लाई, जानें डिटेल्स

PM Internship Scheme 2025: अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme - PMIS) के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपके पास अभी मौका है। सरकार ने इस योजना के दूसरे राउंड के लिए अप्लाई की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 कर दी है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
PM Internship Scheme 2025: अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपके पास अभी मौका है।

PM Internship Scheme 2025: अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme - PMIS) के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपके पास अभी मौका है। सरकार ने इस योजना के दूसरे राउंड के लिए अप्लाई की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 कर दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 थी। हालांकि, कुछ पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्टिंग और चयन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अगर आपने पहले ही अप्लाई कर दिया है, तो ईमेल, मोबाइल नोटिफिकेशन और डैशबोर्ड पर अपनी स्थिति जरूर चेक करते रहें।

क्या है PM Internship Scheme?

PMIS भारत सरकार की एक खास योजना है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024-25 में लॉन्च किया था। इस स्कीम के तहत, युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें असली वर्क एक्सपीरियंस मिलेगा और उनका करियर मजबूत होगा।


कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इस स्कीम के तहत 12 महीने की इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें से 500 रुपये कंपनी देगी और बाकी के 4,500 रुपये सरकार सीधे इंटर्न के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजेगी। इसके अलावा, इंटर्न को नामांकन के समय सरकार की तरफ से 6,000 रुपये भी मिलेंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आप इस स्कीम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी।

भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

आपकी उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए (अप्लाई की आखिरी तारीख के अनुसार)।

आप किसी फुल टाइम जॉब या रेगुलर पढ़ाई में न हो (ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं)।

आपने SSC, HSC, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या BA, BSc, BCom, BCA, BBA, BPharma जैसी कोई भी ग्रेजुएशन डिग्री पूरी कर ली हो।

कैसे होगा चुनाव?

सरकार के मुताबिक, कुछ पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। लेकिन बाकी बची सीटों के लिए अब अप्लाई की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 कर दी गई है।

युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

PMIS उन युवाओं के लिए शानदार मौका है, जो प्रोफेशनल दुनिया में एंट्री लेना चाहते हैं और अपना करियर बेहतर बनाना चाहते हैं। सरकार का मकसद युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना और उन्हें अच्छे रोजगार के मौके देना है। अगर आप भी इस इंटर्नशिप का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

Income tax: इनकम टैक्स की नई रीजीम में आसान है टैक्स का कैलकुलेशन, जानिए कितना बनेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।