Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये ट्रेन टिकट की पेमेंट करने पर मिलने वाली डिस्काउंट स्कीम को बढ़ा दिया है। यूपीआई के जरिये पेमेंट करने पर टिकट पर 5 फीसदी की डिस्काउंट मिलता है। ये डिस्काउंट स्कीम अब अगले साल 12 जून 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है। रेलवे ने ट्रेन टिकट खरीदने के लिए UPI के जरिये पेमेंट 1 दिसंबर 2017 को शुरू की थी। हालांकि, रेल यात्री इस छूट का फायदा काउंटरों पर टिकट बुक करके प्राप्त कर सकते हैं, न कि ऑनलाइन टिकट बुक करके।
