Credit Card Debt Trap: कर्ज के जाल में फंसा सकता है क्रेडिट कार्ड, जानें बचने के 6 आसान तरीके

Credit Card Debt Trap: क्रेडिट कार्ड फायदे के साथ खतरे भी लाता है। अगर समझदारी से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कर्ज के जाल में फंसा सकता है। जानिए 6 आसान टिप्स, जिनसे आप ब्याज, तनाव और फाइनेंशियल नुकसान से बच सकते हैं।

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
क्रेडिट कार्ड से एटीएम से कैश निकालना आसान लगता है, लेकिन यह सुविधा हद से ज्यादा महंगी पड़ती है।

Credit Card Debt Trap: क्रेडिट कार्ड (Credid Card) काफी सुविधाजनक फाइनेंशियल टूल है। लेकिन, अगर इसे समझदारी से न इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। लोग अक्सर अनजाने में ऐसे खर्चों में फंस जाते हैं जिनकी उन्हें जरूरत भी नहीं होती।

इसका नतीजा होता है- बढ़ता ब्याज, बकाया और तनाव। लेकिन कुछ आसान उपायों से आप इस जाल में फंसने से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड कर्ज से बचने के 6 स्मार्ट तरीके।

1. हमेशा पूरा बकाया समय पर चुकाए


हर महीने क्रेडिट कार्ड का सिर्फ न्यूनतम भुगतान (minimum due) करने से आपको राहत तो मिलती है, लेकिन यह असल कर्ज को खत्म नहीं करता। उल्टा, बकाया रकम पर भारी ब्याज जुड़ता रहता है, जिससे आपकी देनदारी धीरे-धीरे और गंभीर हो जाती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर महीने पूरा बकाया समय पर चुका दें, ताकि आपको ब्याज न चुकाना पड़े।

Credit cards: What is credit limit and how is it important for financial discipline?

2. अपनी खर्च सीमा खुद तय करें

बैंक आपको लाखों की क्रेडिट लिमिट देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको पूरा इस्तेमाल करना है। अपनी मासिक इनकम, जरूरतों और बचत लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए खर्च की सीमा खुद तय करें। बिना बजट के खर्च करने से आपका फाइनेंशियल प्लान बिगड़ सकता है और आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

Credit Card Alert: Here are the charges you should be aware of

3. ऑटो डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करें

कई बार लोग लापरवाही या व्यस्तता के चलते कार्ड पेमेंट करना भूल जाते हैं, जिससे लेट फीस और ब्याज लग जाता है। इससे बचने के लिए क्रेडिट कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से ऑटो डेबिट पर सेट कर दें। इससे हर महीने तय तारीख को पेमेंट अपने-आप हो जाएगा और आपकी सिबिल स्कोर भी बेहतर बना रहेगा।

Common credit card myths in 2025: What you need to stop believing now

4. कई कार्ड एक साथ न रखें

अगर आपके पास कई क्रेडिट कार्ड हैं, तो आपके लिए हर कार्ड का ट्रांजैक्शन, बिल साइकिल और ड्यू डेट मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। इससे न सिर्फ खर्च पर कंट्रोल कमजोर होता है बल्कि पेमेंट मिस होने का रिस्क भी बढ़ता है। इसलिए बेहतर है कि एक या दो कार्ड रखें और उन्हीं का समझदारी से इस्तेमाल करें।

लूट लो! ATM से निकलने लगे 200 की जगह 500 के नोट, बैंक को लगा 5 लाख का चूना, FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी - up atm 500 rupees dispensing 500

5. कैश एडवांस से बचें

क्रेडिट कार्ड से एटीएम से कैश निकालना आसान लगता है, लेकिन यह सुविधा हद से ज्यादा महंगी पड़ती है। इसमें न तो कोई ब्याज-मुक्त अवधि होती है और न ही कम ब्याज दर। जैसे ही आप कैश निकालते हैं, तुरंत भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है। इसलिए सिर्फ एकदम इमरजेंसी में ही इस सुविधा का इस्तेमाल करें और जल्द से जल्द चुका दें।

Online Shopping | Latest & Breaking News on Online Shopping | Photos, Videos, Breaking Stories and Articles on Online Shopping - Moneycontrol.com

6. रिवॉर्ड्स के चक्कर में खर्च न बढ़ाएं

क्रेडिट कार्ड कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स और रिवॉर्ड्स देती हैं, जो आकर्षक लगते हैं। लेकिन अगर आप केवल पॉइंट्स या कैशबैक के लालच में खर्च बढ़ा देते हैं, तो यह नुकसानदेह हो सकता है। याद रखें कि 2% कैशबैक पाने के लिए 100% पैसा खर्च करना पड़ता है। समझदारी से खर्च करें, तभी ये रिवॉर्ड्स फायदेमंद साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें : SIM Swap Scam: क्या है SIM स्वैप स्कैम, जिससे सरकार ने किया सजग? जानिए बचने का आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।