How to become Crorepati: करोड़पति बनना आसान नहीं लेकिन इसका कोई शॉर्टकट भी नहीं है। अगर आप तरीके और सिस्टमेटिक तरीके से पैसा निवेश करते हैं, तो जरूर करोड़पति बन सकते हैं। अगर आप रोजाना कुछ पैसा बचाकर सही निवेश के विकल्प में इन्वेस्ट करते हैं तो कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां ऐसे ही सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट (Systematic investment) के बारे बता रहे हैं।
ऐसे इन्वेस्टमेंट का सबसे अच्छा उदाररण वॉरेन बफे (Warren Buffett) हैं जिन्होंने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कर दिया था। अब वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की गिनती में शामिल है। आइए जानते हैं आपको कैसे करना होगा निवेश
रोजाना 30 रुपये बचाकर बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप 20 साल की उम्र से रोजाना 30 रुपये बचाकर 60 साल की उम्र तक निवेश करते हैं, तो आप करोड़पति (crorepati kaise bane) बन जाएंगे। रोजाना 30 रुपये बचाने से आप पूरे महीने 900 रुपये जोड़ पाएंगे। अब इन 900 रुपये को हर महीने हर महीने SIP (Systematic Investment Plan) में इन्वेस्ट करना होगा। मतलब आपक 40 साल तक हर महीने 900 रुपये निवेश करेंगे और आपको औसत 12.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है, तो आप तो करोडपति बन जाएंगे। अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो आपको ज्यादा पैसा SIP में लगाना होगा, ताकि बड़ा फंड बन सके।
RD में भी कर सकते हैं निवेश
हर महीने 5500 रुपए की RD में जमा करके करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। अगर आपको आरडी में 9 फीसदी की दर से ब्या मिलता है तो 30 साल में करोड़पति बन जाएंगे। अगर आप ज्यादा पैसा जमा करते हैं जल्दी बड़ी फंड खड़ा कर पाएंगे। 25 साल में करोड़पति बनने के लिए हर महीना 9,000 रुपये निवेश करने होंगे। 20 साल में बनने के लिए 15,000 रुपये महीना निवेश करना होगा।
डिविडेंड रिइन्वेस्टमेंट प्लान भी है अच्छा ऑप्शन
अगर आपको 40 साल बहुत ज्यादा लग रहे हैं तो आप म्यूचुअल फंड में डिविडेंड रिइन्वेस्टमेंट प्लान (DRIP) में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमें आपको 12 से 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।