EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट बचत योजना है। ये सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए है। ईपीएफ में हर महीने सभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) में से 12 प्रतिशत का योगदान होता है, नियोक्ता यानी कंपनी भी इसमें बराबरी का योगदान करती है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सालाना घोषित करता है। इस फाइनेंशियल ईयर यानी 2023-24 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 8.25% है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के दायरे में आने वाले संगठनों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए EPF एक बचत योजना के रूप में काम करता है। ईपीएफ योजना के अनुसार कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को योजना में समान योगदान देना आवश्यक है। रिटायरमेंट पर कर्मचारी को एकसाथ ये पैसा मिलता है जिसमें उनका स्वयं का योगदान, नियोक्ता का योगदान और दोनों अमाउंट पर ब्याज शामिल होता है। यहां आपको बता रहे हैं कि EPF पर ब्याज कैसे कैलुकलेट होता है।
बेसिक सैलरी और DA = 15,000 रुपये
EPF में एंप्लॉयी का योगदान = 15,000 रुपये का 12% = 1,800 रुपये
EPF में एंप्लॉयर का योगदान = 15,000 रुपये का 8.33% = 1,250 रुपये
EPF पेंशन में एंप्लॉयर का योगदान = 15,000 रुपये का 3.67% = लगभग 550 रुपये
मौजूदा इंटरेस्ट रेट = 8.25% सालाना
इंटरेस्ट मंथली ऑपरेटिंग बैलेंस पर कैलकुलेट किया जाता है और इस वजह से प्रति माह इंटरेस्ट होगा = 8.5% /12 = 0.7083%
पहले महीने के लिए EPF पर कोई इंटरेस्ट नहीं
दूसरे महीने का योगदान = 2,350 रुपये
कुल EPF बैलेंस = 4,700 रुपये
EPF योगदान पर मई के लिए इंटरेस्ट = 4,700 रुपये * 0.7083% = 33.20 रुपये