EPFO: एक मिस्ड कॉल के जरिये जानिये PF में कितना है पैसा, ये है सबसे आसान तरीका

आप मिनटों में घर बैठे एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं

अपडेटेड Jun 08, 2021 पर 11:43 AM

EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से दी जाने वाली भविष्य निधि (PF) निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है की उसमें कितना पैसा है?  पीएफ खाते में पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं? हम आपको बता रहे हैं की कैसे आप मिनटों में घर बैठे एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।

आइए जानते हैं एक मिस्ड कॉल के जरिये कैसे जान सकते हैं पीएफ का बैलेंस..

मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस


यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड सदस्य मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही।

- ये कॉल दो घंटी के बाद अपने आप कट जाएगा।

- इस सर्विस के लिए कोई भी पैसा नहीं लगेगा।


मिस्ड कॉल सुविधा का फायदा उठाने के लिए पहले करना होगा ये काम

1 पोर्टल पर यूएएन के साथ मोबाइल नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।

2 यूएएन की बैंक अकाउंट नंबर, आधार या पैन नंबर में से किसी एक से केवाईसी (KYC) होनी चाहिए।

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने के लिए इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर क्लिक कर सकते हैं।

12 घंटे की नौकरी और आधे घंटे का ब्रेक, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF- मोदी सरकार बदलेगी नियम?

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।