EPFO: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से दी जाने वाली भविष्य निधि (PF) निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने निश्चित राशि पीएफ खाते में जमा होता है। लेकिन क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है की उसमें कितना पैसा है?
पीएफ खाते में पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं? हम आपको बता रहे हैं की कैसे आप मिनटों में घर बैठे एक SMS के जरिए अपना PF बैलेंस जान सकते हैं।
SMS के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस
- अगर आपका यूएएन नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG (आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है) लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
- अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन, बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो।
- ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
