Get App

पीएम किसान की नई लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम, नई किस्त आने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2020 पर 1:12 PM
पीएम किसान की नई लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम, नई किस्त आने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या पीएम किसान, देश के किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। मोदी सरकार ने उन किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने की शुरुआत की है पैसों की कमी के चलते कभी कभी खेती नहीं कर पाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसानों को तीन मान किस्तों में सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। कोरोना वायरस के इस दौर में किसानों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हुई।

केंद्र सरकार की अगली किस्त 10 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की छठी किस्त 1 अगस्त को जारी हो जाएगी। ऐसे में अगर आपका नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रह गया है तो आप अपना नाम जोड़ सकते हैं। पीएम किसान की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं यह स्टेटस भी ऐप चेक सकते हैं।

आइये कैसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद नीचे दाईं तरफ Formers Corner के नाम से एक बॉक्स बना होगा। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
 
Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

पीएम किसान के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो यह बहुत ही सरल है किसान इसे ऑनलाइन (वेबसाइट या मोबाइल ऐप) और ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/RegistrationForm.aspx पर विजिट करना होगा। दाहिने तरफ आपको Farmers Corner मिलेगा। इसमें आपको क्लिक करना होगा। फिर आपको New Farmer Registration पर क्लिक करें। फिर आधार नंबर और कैप्चा एंटर करें। इसके बाद अन्य जानकारी भर कर सब्मिट कर दें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें