EPF Claim: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में से कुछ पैसा पीएफ और ग्रेच्युटी के लिए हर महीने काटा जाता है। हर महीने ये पैसा आपकी सैलरी से इसलिए काटा जाता है ताकि रिटायरमेंट के समय आपके पास बड़ा फंड हो, ताकि नौकरी नहीं होने पर भी आप अपना खर्चा स्वयं चला सकें। EPF का पैसा कर्मचारी बड़ी इमरजेंसी के समय निकाल सकते हैं। कई बार बेटी की शादी, बड़ी बीमारी या इमरजेंसी के समय आप इसमें से कुछ पैसा निकाल सकते हैं। यानी, आप अपना पीएफ क्लेम कर सकते हैं।
