Get App

Airtel आपके डब्बे वाले टीवी को बना देगा स्मार्ट TV, सिर्फ 1,500 रुपये में देख पाएंगे सभी OTT प्लेटफॉर्म

Airtel India ग्राहकों को सिर्फ 1500 रुपये में अपने सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने की सुविधा दे रहा है। स्मार्ट टीवी घरों में मनोरंजन की बेसिक जरूरत बन गए हैं। OTT पर मिलने वाला कटेंट पर्सनल तौर पर मोबाइल यूजर्स की तरफ से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स आपके पुराने टीवी को तुरंत स्मार्ट टीवी में बदल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 5:41 PM
Airtel आपके डब्बे वाले टीवी को बना देगा स्मार्ट TV, सिर्फ 1,500 रुपये में देख पाएंगे सभी OTT प्लेटफॉर्म
एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स आपके पुराने टीवी को तुरंत स्मार्ट टीवी में बदल सकता है।

Airtel India ग्राहकों को सिर्फ 1500 रुपये में अपने सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने की सुविधा दे रहा है। स्मार्ट टीवी घरों में मनोरंजन की बेसिक जरूरत बन गए हैं। OTT पर मिलने वाला कटेंट पर्सनल तौर पर मोबाइल यूजर्स की तरफ से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, ऐसे भी परिवार हैं जो एक साथ बैठकर टीवी देखते हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स आपके पुराने टीवी को तुरंत स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। एक्सस्ट्रीम बॉक्स के साथ आप सीधे अपने पुराने टीवी पर OTT का कंटेंट देख पाएंगे।

एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स सिर्फ 1500 रुपये में

Airtel Xstream Box अभी सिर्फ 1500 रुपये में मिल रहा है। इसकी बेसिक MRP 2,650 रुपये बताई गई है। हालांकि, अभी आप इसे सिर्फ 1500 रुपये में ले सकते हैं। आप इसे एयरटेल ब्लैक के तहत अन्य एयरटेल सर्विस के साथ भी जोड़ सकते हैं। Airtel Xstream Box एक सेट-टॉप बॉक्स (STB) है जो आपको SonyLIV, Amazon Prime, Eros Now, Disney+ Hotstar और अन्य जैसे कई प्रमुख OTT प्लेटफार्मों से कंटेंट को स्ट्रीम करने में सक्षम बनाता है।

एक्सस्ट्रीम बॉक्स की खासियत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें