Get App

Post Office PPF, RD, SSY अकाउंट में कैसे जमा करें ऑनलाइन पैसे, ये है तरीका

India Post Payments Bank (IPPB) बैंक एप के जरिए पोस्ट ऑफिस RD में ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2020 पर 12:27 PM
Post Office PPF, RD, SSY अकाउंट में कैसे जमा करें ऑनलाइन पैसे, ये है तरीका

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसकी वजह से कहीं भी आने-जाने की सख्त मनाही है। यानी बाहर निकलना बिल्कुल मना है। ऐसे में अगर आपको PPF अकाउंट में पैसे डालने हैं या फिर RD (Recurring Deposit) में पैसे जमा करना है तो इसे आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन पैसे जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस ने ये सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए दी है। इसके लिए आपको India Post Payments Bank (IPPB) एप डाउनलोड करना होगा। ये एप ग्राहकों के लिए बेहद सुविधा जनक है।

जानिए कैसे करें जमा

आपको नीचे दिए गए नियमों का पालन करना होगा।


IPPB app को डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको अपने IPPB अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने होंगे। पोस्ट ऑफिस RD, सुकन्या समृद्धि अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए इसी तरह की प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।

-फिर इस एप पर विजिट करें और DOP सर्विस पर जाएं

-इसके बाद आप उस प्रोडक्ट को सेलेक्ट करें, जिसमें आप ट्रांजैक्शन करना चाहते हों।

-अगर आप PPF अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो PF पर जाएं।

-फिर यहां आप अपना PPF अकाउंट नंबर और साथ ही DOP customer ID मुहैया कराएं।

-जो अमाउंट (amount) आप जमा करना चाहते हैं, वो भरें और पे के ऑप्शन पर क्लिक करें।

-जब आपका पेमेंट सक्सेसफुली हो जाएगा, तो इस एप में IPPB में नोटिफिकेशन आएगा।

-आप अन्य अकाउंट के पैसे भी इस IPPB एप में ट्रांसफर कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें