Form 16: क्या होता है फॉर्म 16, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए क्यों है जरूरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

Form 16: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। फॉर्म 16 का इस्तेमाल आईटीआर जमा करने के लिए किया जाता है। नौकरीपेशा लोगों को आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 की जरूरत होती

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 6:45 PM
Story continues below Advertisement
Form 16: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है।

Form 16: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। फॉर्म 16 का इस्तेमाल आईटीआर जमा करने के लिए किया जाता है। नौकरीपेशा लोगों को आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 की जरूरत होती है। कंपनियों को अपने कर्मचारियों को उस असेसमेंट ईयर के 15 जून तक फॉर्म 16 जारी करना आवश्यक है जिसके लिए आयकर रिटर्न (Income Tax Return) जमा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए फॉर्म 16, 15 जून 2024 तक जारी किया जाना चाहिए।

फॉर्म 16 क्या है?

फॉर्म 16 इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 203 के तहत जारी किया गया एक सर्टफिकेट है। यह एक कर्मचारी के कमाए वेतन (Earned Income) और नियोक्ता (कंपनी) के उनके वेतन से काटे गए टैक्सों की जानकारी देता है। फॉर्म 16 यह तय करता है कि नियोक्ता यानी आपकी कंपनी ने TDS जमा कर दिया है। फॉर्म 16 एक सर्टिफिकेट जिसमें ये सभी जानकारी होती है।


एक कर्मचारी का Earned इनकम

अलाउंस

डिडक्शन

कर्मचारी की ओर से पे किया गया टैक्स

फॉर्म 16 इनकम रिटर्न (ITR) फाइल के लिए टीडीएस और आपकी इनकम की अन्य जानकारी मिलती है। फॉर्म 16 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए चाहिए होता है। यह आपको अपनी इनकम और कटौतियों की सही रिपोर्ट देने में मदद करता है। इनकम टैक्स, टैक्स रिफंड का क्लेम करने में भी मदद करती है।

फॉर्म 16 का पार्ट A क्या है?

फॉर्म 16 के पार्ट A में हर एक तिमाही में काटे गए TDS की जानकारी होती है।

फॉर्म 16A

कर्मचारी का नाम और पता

कंपनी का नाम व पता

कर्मचारी का पैन

कंपनी का पैन नंबर

नियोक्ता का कर कटौती अकाउंट नंबर (TAN)

फॉर्म 16 पार्ट B

बेसिक सैलरी

हाउस रेंट अलाउंस

ट्रांसपोर्ट अलाउंस

डिडक्शन

80C के तहत ली गई छूट की जानकारी होती है।

80CCD के तहत ली छूट की जानकारी

सेक्शन 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम

सेक्शन 80E के तहत छूट

सेक्शन 80G के तहत छूट

सेस और सरचार्ज की जानकारी

ऑनलाइन डाउनलोड करें फॉर्म 16

स्टेपो 1: आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं- https://www.incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx

स्टेप 2: फॉर्म डाउनलोड पर जाएं।

स्टेप 3: Income Tax Form टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 4: Frequently Used Forms में फॉर्म 16 को चुनें। विकल्प चुनें

स्टेप 5: उस फाइनेंशियल ईयर का चुनाव करें जिसका फॉर्म16 चाहिए।

स्टेप 6: फॉर्म 16 के तहत पीडीएफ का ऑप्शन चुनें। अगले विंडों में फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।

LPG सिलेंडर पर ग्राहकों को मिलेगी 300 रुपये की सब्सिडी, 12 सिलेंडर पर उठा सकते हैं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।