घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र, जानें तरीका

Pensioner Life Certificate: पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट या जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करना होता है। हर साल पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate for penioners) जमा करना होता है

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 7:27 PM
पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है।

Pensioner Life Certificate: पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट या जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करना होता है। हर साल पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate for penioners) जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी और उन्हें आगे परेशानी हो सकती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सरकारी वेबसाइट जीवन प्रमाण से कैसे अपना लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं।

क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र

जीवन प्रमाण पत्र (Life certificate) देश भर में पेंशनर्स के लिए बिना किसी परेशानी या ब्रेक के अपना मासिक भत्ता यानी पेंशन पाने के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। पेंशनर्स को पेंशन पाने के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट वहां जमा करना होता है, जहां से पेंशन आ रही है। इसमें PDA जैसे बैंक, डाकघर आदि शामिल हैं।


ऑनलाइन बनवा सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए स्वयं जाने की जरूरत नहीं है। वह स्वयं घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं। सीनियर सिटिजन एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके अपना ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं। पेंशनर्स ऑनलाइन के अलावा अपने बैंक और पीडीए में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट निकलवा सकते हैं। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र निकाला जा सकता है।

ऑनलाइन जेनरेट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

- सबसे पहले https://jeevanpramaan.gov.in/#certificate पर जाएं। अपने आप को ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिये रजिस्टर करें। OTP वैरिफिकेशन के बाद आप लॉगिन कर सकते हैं।

- पेंशनर्स को Get a Certificate पर क्लिक करना होगा। ईमेल से लॉगिन करने के बाद आपको आधार डिटेल, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, बैंक अकाउंट डिटेल और फोन नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके बाद बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।

- ऑथेंटिकेशन पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट आईडी का मैसेज जाएगा।

- आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा पेंशन डिस्ट्रिब्यूटिंग एजेंसी कभी भी जीवन प्रमाण वेबसाइट से आपका लाइफ सर्टिफिकेट एक्सेस कर सकती है।

अमेरिका में मंदी आने का डर नहीं है, चीन की तुलना में भारत का बाजार ज्यादा अच्छा : स्टीफन होफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।