सालों की मेहनत से जमा आपका PF पैसा अब यूं ही पड़ा नहीं रहेगा, बल्कि सही जानकारी होने पर सीधे आपके बैंक खाते में पहुंच सकता है। देश में हजारों करोड़ रुपये का PF पैसा सालों से अनक्लेम्ड पड़ा है। इस समस्या को दूर करने के लिए EPFO ने एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत अब डॉर्मेंट यानी इनएक्टिव EPF अकाउंट का पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। पहले चरण में करीब 8.1 लाख एक्टिव खातों को प्रोसेस किया जा रहा है, जिनमें लगभग 5,200 करोड़ रुपये जमा हैं। इस पहल का मकसद लोगों को बिना लंबी कागजी कार्रवाई के उनका पैसा दिलाना है।
