Post Office Monthly Income Scheme: डाकघर योजनाएं (Post Office Scheme) देश के हर कोने गांव, कस्बे, जिले आदि में रहने वाले व्यक्तियों को आसानी से मिल जाती है। ये योजनाएं सरकार चलाती है जिसमें उनका पैसा सुरक्षित रहता है और आकर्षक रिटर्न मिलता है। यदि आप रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर इनकम नहीं होने को लेकर परेशान हैं तो पोस्ट ऑफिस आपको इसका भी समाधान देता है। आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर मंथली इनकम कमा सकते हैं। इस खाते को अपने जीवनसाथी यानी पति-पत्नी मिलकर खोल सकते हैं। यानी, वे दोनों ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम डाकघर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Scheme) के रूप में जाना जाता है।
