क्या आपने भी गलत अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं या डिजिटल पेमेंट गलत मोबाइल नंबर पर कर दी है। कई बार आपके साथ भी हुआ होगा कि ऑनलाइन या डिजिटल पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं, फिर पैसा वापिस लेना सरदर्द हो जाता है। ऐसे ही ट्रांजेक्शन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने Ombudsman Schemes 2021-22 रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल में गलत डिजिटल पेमेंट या ट्रांजेक्शन की कितनी शिकायतें की गई हैं। ऐसे गलत ट्रांजेक्शन में पैसा रिवर्स न कर पाना सिस्टम पार्टिसिपेंट बैंकों का 6.01 फीसदी रहा। ज्यादातर सभी पैसा ट्रांसफर करते समय बहुत सारी सावधानियां बरतते हैं, लेकिन गलतियां हो सकती हैं। आपकी मेहनत की कमाई एक नंबर गलत होने के कारण गलत अकाउंट में जा सकती हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे पैसे वापिस पा सकते हैं।
