LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 1 जुलाई से सरल पेंशन (Saral Pension) योजना की शुरुआत कर दी है। यह सिंगल प्रीमियम योजना है जिसमें पॉलिसी लेते समय आपको एक बार ही पूरा प्रीमियम चुकाना होगा। इसके बाद आपको पूरे जीवन एक तय पेंशन की राशि मिलेगी। इसकी खासियत है कि इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।
LIC सरल पेंशन योजना को लेने के दो विकल्प हैं
एलआईसी सरल पेंशन योजना दो तरीके की है। पहली लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।
दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।
1 बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा।
2 अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना। ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा।
3 ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।
4 इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है।
5 ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है।