EPFO: कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट (PF Account) को मैनेज करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑनलाइन तरीके के अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक करने की सर्विस देता है। ईपीएफ मेंबर्स के खाते में ब्याज का पैसा जल्द उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार ने पीएफ खाते पर 8.15 फीसदी का ब्याज हाल में मंजूर किया था, जो जल्द खातों में आएगा। पीएफ खाताधारकों के खाते में जमा रकम को ईपीएफओ कई जगहों पर निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा खाताधारकों को ब्याज के रूप में दिया जाता है। ये हर साल उनके पीएफ खाते में ट्रांसफर किया जाता है। आइए जानते हैं आप कैसे अपना बैलेंस जान सकते हैं।
आप EPFO की वेबसाइट के जरिए अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। यहां पर सबसे पहले आपको अपना UAN No. और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। अपनी पासबुक पर क्लिक करना होगा। यहां आपको आपकी ऑनलाइन पासबुक मिल जाएगी।
आप एक सिंपल एसएमएस भेजकर भी अपने पीएफ अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO लिखर कर फिर अपना UAN No. लिखकर 7738299899 नंबर पर भेजना होगा।
आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। इस नंबर पर कॉल करते ही वह अपने आप ही डिस्कनेक्ट हो जाएगी। इसके बाद आपके नंबर पर बैलेंस की डिटेल भेज दी जाएगी।
आप उमंग पोर्टल के जरिए भी ईपीएफओ की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इसके जरिए अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले, एप स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।