पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक कराने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) का कहना है कि 31 मार्च 2021 तक पैन-आधार लिंक कराना जरूरी है। पहले लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2020 थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी गई है। अब आप SMS के जरिए भी आधार-पैन को लिंक कर सकते हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को आधार से पैन को लिंक करना आसान बना दिया है। जानिए आधार -पैन कार्ड को SMS के जरिए कैसे लिंक कर सकते हैं?
सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567638 या 56161 पर SMS करना है। SMS में आपको UIDPAN लिखना है। इसके बाद स्पेस छोड़कर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। फिर स्पेस छोड़कर 10 अंकों का पैन नंबर लिखना है और इसे 567678 पर मैसेज भेज दें।
ऑनलाइन कैसे करें लिंक
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना होगा। एक नया टैब खुलेगा। इसमें आपको आधार नंबर, पैन नंबर, नाम, कैप्चा कोड एंटर करना है। इसके बाद Link Aadhar पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
