PAN-Aadhar Linking: अगर आपके पास PAN कार्ड है और वह अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आयकर कानून के तहत PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य है। अगर तय समयसीमा तक यह काम नहीं किया गया, तो PAN इनऑपरेटिव यानी अमान्य हो सकता है, जिससे आपकी कई जरूरी फाइनेंशियल सर्विस अटक सकती है।
