ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ज्यादातर यूजर्स के बीच में तेजी से बढ़ चुका है। ज्यादातर सभी लोग अपने मोबाइल से इंटरनेट की मदद से यूपीआई या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं। कई बार हम ऐसी जगह होते है जब मोबाइल का इंटरनेट काम नहीं करता। इंटरनेट नहीं होने की वजह से Google Pay, Paytm, PhonePe या किसी अन्य UPI के जरिए पेमेंट करने पर बीच में ही पैसे अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आप इंटरनेट की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको एक अच्छा आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकते हैं।
ऐसे भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट
UPI 123PAY के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं इस सर्विस को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। नई सुविधा के साथ स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर्स दोनों यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। UPI123pay सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूपीआई आईडी बनाना जरूरी है। फोन पर एक यूपीआई आईडी बनाने के लिए *99# डायल करें। फिर अपना बैंक नाम चुनें और अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक डालें। अपनी UPI पिन सेट करें। आईडी बनाने के बाद UPI ID एक्टिवेट हो जाएगा।
ऐसे करें UPI 123PAY का इस्तेमाल
अपने फोन पर आईवीआर नंबर 08045163666 डायल करें। IVR मेनू पर, अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। अपने UPI से जुड़े बैंक को चुनें। डिटेल्स को चेक करने के बाद '1' दबाएं। जिसे पैसे भेजने हैं उसका मोबाइल नंबर दर्ज करें। वैरिफाई करें और अमाउंट डालें। अपना यूपीआई पिन डालें और सेंड का बटन दबा दें। पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
*99# से भी कर सकते हैं बिना इंटरनेट पेमेंट
जो लोग स्मार्टफोन नहीं रखते और जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं है, वो अपने बेसिक फोन से *99# डायल करके UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार UPI ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके साथ ही अपना सही फोन नंबर ही बैंक अकाउंट से लिंक करना है। देश में सभी मोबाइल कंपनियां अपने नेटवर्क पर *99# की सर्विस मुहैया कराती हैं। इसकी वजह ये है कि यह एक अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस (Unstructured Supplementary Service – USSD) सर्विस है। यह *99# सर्विस को हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।
जब आप *99# डायल करेंगे तो एक मेन्यू खुलेगा। इसमें आपको My Profile, Send Money, Receive Money, Pending Requests, Check Balance, UPI Pin और Transactions जैसे विकल्प दिखाई देंगे। आपको कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। उसके आगे लिखी संख्या को मोबाइल पर डायल करना होगा। इसके बाद आपको पैसे भेजने के लिए Send Money के सामने जो नंबर है, उसे डायल करना होगा। इसके बाद UPI से पैसे भेजने का ऑप्शन सेलेक्ट करें। फिर उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना, जिसमें आप रिसीवर को UPI के जरिए पेमेंट करना चाहते है। फिर जितने पैसे आपको भेजने है वो अमाउंड डालें। और Send पर बटन दबा दें। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 50 पैसे चार्ज देना होगा।