हर किसी की फाइनेंशियल प्लानिंग की रणनीति अलग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की निवेश की शुरूआत करने की उम्र अलग होती है, निवेश लक्ष्य अलग होते हैं और तो और निवेश राशि भी अलग होती है। इन सबके उपर, निवेश विकल्प की समझ भी अक्सर अलग होती है। हमारे देश में अभी भी काफी हद तक लोग इंश्योरेंस में निवेश की स्ट्रेटेजी बनाना पसंद करते हैं। लेकिन ये कितना गलत है और कितना सही, इसी को सीएनबीसी-आवाज़ के खास शो योर मनी में Etica Wealth management के निखिल कोठारी से आज बारीकी से समझा जाएगा।
