पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन खोल सकते हैं महिला सम्मान सर्टिफिकेट और सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट, जानें तरीका

भारत सरकार ने सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की स्कीमें चलाई हुई हैं। सरकार ने हाल में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला सम्मान प्रमाण पत्र (Mahila Samman Saving Certificate - MSSC) शुरू किया है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम चला रहा है

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 4:50 PM
सरकार ने हाल में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला सम्मान प्रमाण पत्र (Mahila Samman Saving Certificate - MSSC) शुरू किया है।

भारत सरकार ने सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की स्कीमें चलाई हुई हैं। सरकार ने हाल में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला सम्मान प्रमाण पत्र (Mahila Samman Saving Certificate - MSSC) शुरू किया है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम चला रहा है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना एक छोटी बचत योजना है जिसका उद्देश्य भारत में महिलाओं और लड़कियों को फाइनेंशियल सेफ्टी देना है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme - SCSS) रिटायरमेंट प्लान है, जिसमें आप एक साथ पैसा निवेस करते हैं।

महिलाएं और नाबालिग लड़कियों के पेरेंट्स Mahila Samman Saving Certificate में निवेश कर सकते हैं। इसमें महिलाएं 55 साल की उम्र तक अकाउंट खोल सकती है। ये दोनों ही अकाउंट महिला सम्मान सर्टिफिकेट और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम दोनों को ऑनलाइन खोला जा सकता है।

महिला सम्मान बचत योजना और एससीएसएस खाते ऑनलाइन कैसे खोलें?


महिला सम्मान बचत योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ऑनलाइन खाते खोलने के लिए बैंकों या डाकघरों में कोई प्रावधान नहीं था। हालांकि, ऐसा अब संभव है। पोस्ट ऑफिस के अनुसार जैसा कि उसके नए सर्कूलर में कहा गया है कि निवेशक विभाग की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के माध्यम से एससीएसएस या एमएसएससी खाता खोल सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के DOP इंटरनेट बैंकिंग पर जाए

होमपेज पर 'जनरल सर्विस' टैब पर क्लिक करें।

Service Requests के ऑप्सन पर क्लिक करें।

इसके बाद ' Service Requests’ पर क्लिक करें और 'ओके' चुनें।

इसके बाद SCSS Accounts – Open a SCSS Account’ या ‘MSSC Accounts – Open a MSSC पर क्लिक करें।

अब योजना के नियमों के अनुसार अपना अमाउंट डाले और डेबिट अकाउंट या लिंक किए गए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को चुने।

सभी नियमों और शर्तों से सहमत होने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें। इसके बाद सबमिट ऑनलाइन पर क्लिक करें।

आखिर में Transaction Password डालकर और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

सभी शर्तें पूरी होने पर SCSS या MSSC खाता खोला जाएगा।

Titan Company Q2 Result : नेट प्रॉफिट 9.7% बढ़कर हुआ 916 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 36.7% का इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।