Get App

Income Tax: जानें कैसे उमंग ऐप पर इनकम टैक्स चालान 280 की कर सकते हैं पेमेंट

चालान 280 एक ऐसा फॉर्म है जिसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से आपके Income Tax का भुगतान करने के लिए जमा किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2021 पर 7:51 PM
Income Tax: जानें कैसे उमंग ऐप पर इनकम टैक्स चालान 280 की कर सकते हैं पेमेंट

Income Tax: चालान 280 एक ऐसा फॉर्म है जिसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से आपके Income Tax का भुगतान करने के लिए जमा किया जाता है। इस फॉर्म पर अपनी जानकारी भरनी होती है और इसका उपयोग ऑफलाइन या ऑनलाइन पेमेंट के लिए किया जा सकता है। एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट टैक्स, रेगुलर असेसमेंट टैक्स, सरचार्ज, डिस्ट्रीब्यूटेड प्रॉफिट पर टैक्स और डिस्ट्रीब्यूटेड इनकम टैक्स, ये सभी इनकम टैक्स पेमेंट के उदाहरण हैं। आइए जानते हैं अपने फोन से उमंग ऐप के जरिये कैसे चालान 280 के जरिये पेमेंट कर सकते हैं।
 
उमंग पर चालान 280 को कर सकते हैं ट्रैक..

चालान 280 का उपयोग करके टैक्स भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए, आपको निम्नलिखित जानकारी प्रदान करनी होगी

1 टैक्स कलेक्ट करने वाली ब्रांच का BSR कोड (चालान के भुगतान के बाद टैक्सपेयर्स को दिया जाता है।)

2 चालान के लिए निविदा तिथि (जिस तारीख को चालान का पेमेंट किया गया था) )

3 चालान की क्रम संख्या

4 चालान पर लिखा अमाउंट

आयकर चालान 280 का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें