पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू की नई सर्विस, ग्राहकों को होगा फायदा

पीएनबी के ग्राहक पीएनबी डिजिटल रुपया ऐप के जरिये स्कैन करके यूपीआई क्यूआर कोड से मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। आप इस सर्विस का इस्तेमाल किसी भी आउटलेट पर कर सकते हैं।

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 12:41 PM
पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खास सर्विस शुरू की है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है। पीएनबी ने अपने डिजिटल रुपया मोबाइल एप्लिकेशन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) इंटरऑपरेबिलिटी के साथ भारत की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को शामिल करने की घोषणा की है। यानी, अब पीएनबी के ग्राहक पीएनबी डिजिटल रुपया ऐप के जरिये स्कैन करके यूपीआई क्यूआर कोड से मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। आप इस सर्विस का इस्तेमाल किसी भी आउटलेट पर कर सकते हैं।

पीएनबी डिजिटल रुपया ऐप के यूजर्स यूपीआई क्यूआर पर खरीदारी करने के लिए अपने सीबीडीसी वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, भले ही उनके पास सीबीडीसी वॉलेट न हो। ये नए फीचर वाला ऐप पहले से ही प्ले स्टोर पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लाइव है और यह जल्द ही iOS यूजर्स के लिए भी लाइव हो जाएगा।

डिजिटल रुपया जिसे eRupee के नाम से जाना जाता है। ये भारतीय रिजर्व बैंक एक लीगल टेंडर के तौर पर जारी करता है। ये रुपये की तरह काम करता है। किसी भी ट्रांजेक्शन में ई-रुपी और कागजी रुपये का 1:1 का रेशो ट्रांजेक्शन में होता है। यह इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट आपके डिवाइस पर भौतिक वॉलेट की तरह ही काम करेगा और आपके बैंक खाते से जुड़ा होगा।


पीएनबी डिजिटल रुपी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

स्टेप 1: Google Play Store से पीएनबी डिजिटल रुपया ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ सिम कार्ड का चयन करें।

स्टेप 3: सेट ऐप पिन पर क्लिक करके अपना ऐप पिन बनाएं।

स्टेप 4: वॉलेट चुनें और पीएनबी खाता लिंक करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: डेबिट कार्ड की जानकारी भरें और रजिस्ट्रेश कराएं।

स्टेप 6: एक बार रजिस्टर होने के बाद आप पीएनबी डिजिटल रुपए का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

CBDC की खासियत

सीबीडीसी केंद्रीय बैंकों और उनकी मौद्रिक नीति के अनुरूप जारी की गई करेंसी है। यह केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट पर देनदारी के रूप में दिखाई देता है। इसे सभी नागरिकों, उद्यमों और सरकारी एजेंसियों ने पेमेंट के माध्यम, कानूनी निविदा के तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए। करेंसी नोट जारी करने और लेनदेन की लागत कम होने की उम्मीद है।

अन्य बैंक जिन्होंने सीबीडीसी किया है लॉन्च

एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई ने यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी लॉन्च किया है।

PM Modi Exclusive Interview: भारत की आर्थिक ग्रोथ दुनिया के लिए अच्छा है: पीएम नरेंद्र मोदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।