Income Tax: नई वेबसाइट पर ITR फाइल करने के लिए पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा तरीका

आकलन वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 है

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 10:11 PM

अगर आप इनकम टैक्स पोर्टल (Income Tax Portal) की नई वेबसाइट के जरिये ITR फाइल करना चाहते हैं तो यहां आपको तरीका बता रहे हैं जिसके जरिये आप स्वयं रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। आप बिना रजिस्ट्रेशन कराए नई वेबसाइट पर ITR फाइन नहीं कर पाएंगे। आकलन वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 है।

रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स

1 एक्टिव पैन कार्ड (PAN Card)

2 मोबाइल नंबर

3 वैलिड ई-मेल आइडी

ऐसे कर सकते हैं स्वयं रजिस्ट्रेशन


- सबसे पहले www.incometax.gov.in पर जाएं।

- नए पोर्टल पर Register पर क्लिक करें।

- यहां इस बात का ध्यान रखें कि Taxpayer सिलेक्ट करें। Others पर क्लिक न करें। इसके बाद अपना वैलिड और एक्टिव पैन नंबर लिखें और Validate पर क्लिक करें। अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव होगा तो Error लिखकर आएगा। सब कुछ सही होने पर Individual Taxpayers क्लिक करके कन्फर्म कर दें। पैन वैलिडेट होन पर Continue पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता जैसे जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक लिखें और Continue पर क्लिक करें।

- फिर आपको मोबाइल नंबर, ई-मेल जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी।

-इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर OTP जाएगा। यह सिर्फ 15 मिनट तक ही एक्टिव रहेगा। OTP ध्यान से भरने के बाद Continue पर क्लिक करें।

- सभी जानकारी को वैरिफाई करना होगा। सभी जानकारी चेक करें और फिर Confirm पर क्लिक कर दें।

- फिर अपना पासवर्ड लिखें। ध्यान रहे कि पासवर्ड कम से कम 8 शब्द और ज्यादा से ज्यादा 14 एल्फाबेट का होगा। पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं जिससे कोई और आपके लॉगइन को अनलॉक ना कर पाए। इसके अलावा आपको एक 25 शब्दों का Personalised मैसेज भी हर बार Enter करना होगा। मैसेज लिखने के बाद REGISTER पर क्लिक करते ही आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नई वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।