August Bank Holidays: अगले 15 दिनों में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays August 2026: भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 16 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच यानी महीने के बचे हुए 15 दिनों में से कुल 7 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें जन्माष्टमी और ओणम जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। बैंक जाने से पहले यह लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपका समय खराब न हो

अपडेटेड Aug 16, 2026 पर 8:46 AM
त्योहारों और वीकेंड्स को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा

Bank Holidays in August 2026: अगस्त का आधा महीना बीत चुका है और अगर आपको इस महीने के बाकी दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 16 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच यानी महीने के बचे हुए 15 दिनों में से कुल 7 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इसमें स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद का रविवार, चौथा शनिवार, जन्माष्टमी और ओणम जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। बैंक जाने से पहले यह लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपका समय खराब न हो।

अगस्त के बचे हुए दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?


आरबीआई (RBI) की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार, अगस्त के दूसरे पखवाड़े में पड़ने वाली प्रमुख छुट्टियां और शनिवार/रविवार का ब्यौरा इस प्रकार है:

16 अगस्त: रविवार (Sunday)- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।

22 अगस्त: चौथा शनिवार (4th Saturday)- सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अवकाश।

23 अगस्त: रविवार (Sunday)- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।

28 अगस्त: पहला ओणम (First Onam)- केरल में बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त: थिरुओणम (Thiruvonam)- केरल में बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त: रविवार (Sunday)- पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश।

31 अगस्त: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी / अवनी अविट्टम- यूपी, एमपी, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में।

ओणम जैसे त्यौहार केवल केरल में मनाए जाते हैं, इसलिए उन दिनों देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए उस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक की डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं जैसे- नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई 24x7 चालू रहेंगी। कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीनें (CDM) खुली रहेंगी। अगर आपको बड़े कैश ट्रांजैक्शन या ड्राफ्ट से जुड़ा कोई काम है, तो छुट्टियों के दिन से पहले या बाद के वर्किंग डे में इसे पूरा कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।