LIC Lapsed Policy Revival: जीवन बीमा कवरेज इमरजेंसी या इमरजेंसी के समय आपदा या आपदा के समय एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवर के तौर पर काम करता है। ये आपको और आपके परिवार को सबसे अधिक जरूरत होने पर वित्तीय सहायता देने का काम करता है। आपकी जीवन बीमा पॉलिसी (LIC) को समय-समय पर रिन्यू कराना जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो सकती है। फिर आपको अपनी लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से रिन्यू कराना होता है।
जब पॉलिसीधारक स्वयं तय किये गए समय पर अपने प्रीमियम का पेमेंट नहीं करते हैं उनकी जीवन बीमा पॉलिसी समाप्त हो जाती है। इससे उन्हें कवरेज पर मिलने वाले फायदे भी अस्थायी तौर पर पहुंच से बाहर हो जाते हैं। इस बीमा कवरेज को फिर से शुरू करने के लिए जीवन बीमा कंपनियां आम तौर पर दो साल का विंडो देती हे, जिस पीरियड में पॉलिसी होल्डर प्रीमियम का पेमेंट कर पॉलिसी को रिन्यू कर कवरेज को फिर शुरू कर सकते हैं।
क्या होती है लैप्स पॉलिसी
अगर तय दिनों के अंदर प्रीमियम का पेमेंट नहीं किया जाता है तो बीमा पॉलिसी खत्म हो जाती है। किसी भी पॉलिसी पर मिलने वाले कवरेज को पाने के लिए समय-समय पर बीमा पॉलिसी को प्रीमियम देकर रिन्यू करना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर पॉलिसी लैप्स हो जाती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कैंसिल की गई पॉलिसी को फिर से शुरू करने या अस्वीकार करने का अधिकार रखता है। बंद हो चुकी पॉलिसी को फिर से शुरू करने की इजाजत एलआईसी देता है।
बंद हो चुकी एलआईसी पॉलिसी को कैसे करें रिवाइव
यदि आपकी पॉलिसी तय तिथि के अंदर प्रीमियम का पेमेंट नहीं करने के कारण बंद हो गई है तो पॉलिसी से जुड़े सभी फायदे, नियम और शर्तें तब तक अमान्य रहती है, जब तक आप इसे रिवाइव नहीं करते हैं।
लैप्स पॉलिसी को कैसे करें रिवाइव
अगर आपकी कोई भी एलआईसी पॉलिसी जो लैप्स हो चुकी है, उसका प्रीमियम लेट फाइन के साथ भर सकते हैं। एलआईसी पॉलिसी के प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी से जुड़े हेल्थ बेनेफिट्स शुरू हो जाएंगे।
एलआईसी से करें संपर्क - आप एलआईसी से उनके कस्टमर केयर नंबर, ईमेल या अपने पासी की एलआईसी ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।
रिवाइवल फॉर्म के लिए करें रिक्वेस्ट - आप अपनी पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए रिवाइल फॉर्म जमा कर सकते हैं।
प्रीमियम के साथ भरें लेट फाइन – आप अपने प्रीमियम के साथ लेट फाइन भरकर ब्याज का पेमेंट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर एलआईसी पॉलिसी सर्विस कैसे लें
1. 'Hi' टाइप करें और इसे व्हाट्सएप एप्लिकेशन के माध्यम से 8976862090 पर भेजें।
2. आपको चुनने के लिए 11 विकल्प मिलेंगे। किसी सर्विस को चुनने के लिए विकल्प संख्या के साथ चैट में उत्तर दें। उदाहरण के लिए, यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम कब देय है और आपको कितना प्रीमियम देना है तो 1 भेजें।